

आज 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की विशेष मध्याह्न भोग आरती संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर परंपरागत और सात्त्विक अन्न से बाबा का भोग अर्पित किया गया। मध्याह्न भोग आरती में बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी, चिवड़ा, मूंगफली की पट्टी, पापड़ तथा अचार का भोग लगाया गया। भोग अर्पण के पश्चात विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें श्रद्धा और आस्था का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखने योग्य रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की गईं, जिससे दर्शन और पूजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply