
युवा हृदय में जोश, सपनों में उड़ान, और कदमों में तरक्की की ताकत होती है। युवा शक्ति ही विश्व को प्रगति के पथ पर ले जाती है।
भारत, जहाँ 65% से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज ‘#अंतर्राष्ट्रीययुवादिवस ’ पर हमारी ऊर्जावान पीढ़ी को अनंत शुभकामनाएँ।
नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से युवा पीढ़ी भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने देश के युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के बड़े देशों में, बड़े संस्थानों में भारत के युवा नेतृत्व कर रहे हैं।
शिक्षा, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने समर्पित प्रयासों से नए आयाम स्थापित करने वाली युवा शक्ति का #InternationalYouthDay पर अभिनंदन।

Leave a Reply