संसदीय क्षेत्र कोटा में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से “नमो टॉय बैंक” का शुभारंभ हुआ। बच्चों द्वारा बच्चों के लिए शुरू हुए इस टॉय बैंक के माध्यम से विद्यालयी बच्चे अपने खिलौनों के साथ-साथ खुशियां भी उन मासूमों तक पहुंचाएंगे, जो संसाधनों से वंचित हैं, पर खुशियों के उतने ही हकदार हैं जितने वे स्वयं हैं। मेरा मानना है कि इस पहल के माध्यम से बच्चों में सेवा, नेतृत्व और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्य विकसित होंगे, जो उनके जीवन को दिशा देने के साथ समाज को भी मजबूत करेंगे।
हमारे बच्चों की मुस्कान में ही भारत का उज्ज्वल भविष्य बसता है। नमो टॉय बैंक उसी सोच का साकार रूप है। यह केवल खिलौनों का संग्रह नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और साझेदारी की उस संस्कृति का विस्तार है, जो हमारे बच्चों को बचपन से ही समाज के प्रति जिम्मेदार बनाएगी। मैं इसमें सहभागी बने सभी बच्चों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूं।

#kota

#namotoybank

About Author

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *