
‘सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय’ की नीति पर शासन करने वाले प्रजापालक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उनका स्मरण। इस शुभ दिन पर समस्त अग्र बंधुओं, बहनों और देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
महाराजा अग्रसेन जी का जीवन न्याय, नीति और सर्वोत्तम शासन का प्रतीक था। अग्रोहा के रूप में उन्होंने एक ऐसे राज्य की नींव रखी, जो समानता, सहकारिता और सामाजिक न्याय पर आधारित था।
उन्होंने व्यापार, उद्यमिता और सामुदायिक एकता को बढ़ावा दिया। ‘एक ईंट – एक सिक्का’ की अवधारणा से सहयोग और आर्थिक समानता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति समाज के विकास में योगदान देता था।
महाराजा अग्रसेन जी के शासन में शिक्षा, व्यापार और कला-संस्कृति को प्रोत्साहन मिला, जिसने अग्रोहा को समृद्धि का केंद्र बनाया। उनके आदर्श हमें आज भी सहकार, उद्यमशीलता और सामाजिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply